रांची : सीपीआईएम नेता सुभाष मुंडा की अपराधियों ने हत्या कर है। अपराधियों ने बुधवार देर शाम उनके ऑफिस में घुसकर उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुभाष मुंडा की हत्या दलादली चौक के पास स्थित उनके कार्यालय में की गई है। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोग कल शाम से ही हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह में लोगों ने टायर जलाकर एनएच को जाम कर दिया है। सभी जगह आवाजाही बंद है। वहीं जगह-जगह पर भारी पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

अज्ञात अपराधियों ने ऑफिस में बैठे सुभाष मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष मुंडा को अपराधियों ने 7 गोलियां मारी है। गोली मारने के बाद बेखौफ अपराधी मौके से फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और रिंग रोड को ग्रामीणों की तरफ से जाम कर दी गई है। वहीं आज इसके विरोध में विभिन्न आदिवासी मुलवासी संगठनों द्वारा रांची बंद का एलान किया गया है।










