Sunday, October 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

मणिपुर हिंसा : सीबीआई ने तेज की मामले की जांच, 6 एफआईआर और अब तक 10 गिरफ्तार

July 28, 2023
in National, Top News
मणिपुर हिंसा : सीबीआई ने तेज की मामले की जांच, 6 एफआईआर और अब तक 10 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

इंफाल/नई दिल्ली : मणिपुर हिंसा को लेकर सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है। जिसके बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। सीबीआई ने इस मामले में कुल 6 एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये सभी गिरफ्तारियां अलग-अलग समय में हुई हैं। इसके अलावा महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने को लेकर भी सीबीआई एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

वायरल वीडियो मामले में जांच

केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में बताया गया है कि महिलाओं के वीडियो वाले मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। हालांकि वायरल वीडियो मामले की जांच को सीबीआई ने औपचारिक तौर पर अपने हाथ में नहीं लिया है। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था स्वतः संज्ञान

गृह मंत्रालय ने अपने सचिव अजय कुमार भल्ला के जरिए दाखिल हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर ट्रांसफर करने की भी अपील की, जिससे मुकदमे की सुनवाई समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो महिलाओं को भीड़ के निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाए जाने की घटना का पता 19 जुलाई को सामने आए एक वीडियो के जरिए चला। सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को घटना पर संज्ञान लिया था और कहा था कि वह वीडियो से ‘‘बहुत व्यथित’’ है और हिंसा को अंजाम देने के हथियार के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल ‘‘किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’

चीफ जस्टिस ने सरकार को दिए थे निर्देश

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और मणिपुर सरकार को तत्काल एहतियाती कदम उठाने और उन कदमों की जानकारी उसे देने का निर्देश दिया था। केंद्र ने अपना जवाब देते हुए कहा, ‘‘मणिपुर सरकार ने 26 जुलाई 2023 को लिखी एक चिट्ठी में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी जिसे गृह मंत्रालय ने 27 जुलाई को मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट की बेंच मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करने वाली थी, लेकिन बेंच के मौजूद नहीं होने के चलते इसे टाल दिया गया।

Related Posts

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
Jharkhand

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन

October 3, 2026
बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jharkhand

बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

October 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
  • बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.