Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाबूलाल का कानून-व्यवस्था पर बड़ा आरोप, जेल में अधिकारियों और अपराधियों की साठगांठ

मणिपुर नहीं झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करे हेमंत सरकार

July 31, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका अपमान करने वाला मामला खूब जोर पकड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर राजनीति भी हो रही है, विपक्षी पार्टियां केंद्र और राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति हो रही है। देश के गृह मंत्री अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष के लोग भाग रहें हैं। अगर झारखंड में चर्चा होनी है तो लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा होनी चाहिए।

राज्य की कानून व्यवस्था पर चर्चा करे सरकार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मणिपुर हिंसा मामले में दिल्ली से लेकर रांची तक सिर्फ राजनीति हो रही है। इनलोगों को चर्चा से मतलब नहीं है। जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के दोनों में जाकर कहा है कि सरकार मणिपुर हिंसा मामले में चर्चा करने के लिए तैयार है। तो इनलोगों को चर्चा के लिए भाग लेना चाहिए। कांग्रेस के नेता जो यहां प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें चर्चा में भाग ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की चर्चा राज्य में होनी चाहिए। यहां जो लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है उसपर चर्चा होनी चाहिए। सिर्फ राजधानी रांची में आए दिन कितने लोगों की हत्याएं हो गई है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।

जेल में बैठकर अपराधी बाहर से वसूल रहा पैसा

उन्होंने कहा कि जेल में बैठकर अपराधी बाहर से पैसा वसूल कर रहे हैं। जो पैसा नहीं देते हैं उसको गोली भी मार देते हैं। और वो सभी अपराधी जेल में मौज कर रहे हैं। बाबूलाल ने कहा कि मुझे कुछ जानकारी है कि कुछ पुलिस अफसर भ्रष्ट हैं। जो जेल में बंद अपराधियों से बात करते हैं। इन अपराध, कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा होनी चाहिए।

वर्षों से है नार्थ ईस्ट की समस्या

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस पार्टी को याद होना चाहिए कि नार्थ ईस्ट की समस्या आज से नहीं है वर्षों से है। कांग्रेस की सरकार के समय से है। 1958 से ही वहां पर आर्म्स फोर्स स्पेशल पावर एक्ट लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि नार्थ ईस्ट में अगर सबकुछ अच्छा होता तो भारत सरकार को आर्म्स फोर्स स्पेशल पावर एक्ट बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कोई भी सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं करेगी। सरकार ने कहा है कि उसके ऊपर कार्रवाई होगी और हो भी रही है। बांकि इनलोगों को इस पर राजनीति करना है तो करिए।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.