Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सिदो कान्हू क्लब का किया जा रहा गठन, जनप्रतिनिधि करे सहयोग- सीएम हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज जिला परिषद और जिला मुखिया संघ, पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

August 2, 2023
in Jharkhand
रांची में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सिदो कान्हू क्लब का किया जा रहा गठन, जनप्रतिनिधि करे सहयोग- सीएम हेमंत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड विधान सभा स्थित सभा कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के जिला परिषद सदस्य और मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला परिषद को बेहतर और सुचारू तरीके से संचालन के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार इस दिशा में बहुत जल्द यथोचित निर्णय लेगी।

संसाधन और राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिला परिषदों को सेल्फ डिपेंडेंट बनने की पहल करनी होगी। इस दिशा में वे अपने अधीनस्थ संसाधनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्य योजना बनाएं। इसके साथ अपने क्षेत्राधिकार में आनेवाले जो भी संसाधन हैं, उनसे राजस्व को बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ें। इसमे जो भी सहयोग की जरूरत होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में आप सहयोग करें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर दवा दुकान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को दवा दुकान संचालन का लाइसेंस दिया जा रहा है। इस योजना को मजबूती देने के साथ दवा दुकान का लाइसेंस लेने वाले युवाओं को पूरा सहयोग दें।

सिदो -कान्हू क्लब का हो रहा गठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सिदो -कान्हू क्लब का गठन किया जा रहा है। इसके जरिए युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से क्लब को खेल सामग्री देने के साथ आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह क्लब समुचित और प्रभावी तरीके से काम करें, इसके लिए आप जैसे जनप्रतिनिधियों को भी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए आप सभी ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर इस क्लब के माध्यम से आगे लाने का कार्य करें।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सुखराम उरांव, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, उपाध्यक्ष रंजीत यादव और सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, राज तुबिद्, सुहागी मुर्मू और बसंती बुर्मु के अलावा मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरिन तामसोय, महासचिव जगमोहन, उपाध्यक्ष दिनेश बाईपाई और समिति के सदस्य मौजूद थे।

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”

July 10, 2026
“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
Jharkhand

“अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’

July 10, 2026
गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म
Jharkhand

गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

July 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, DC ने एक-एक कर सुनीं सबकी मुश्किलें; बोले उपायुक्त— “जनता के काम में लापरवाही की, तो खैर नहीं!”
  • “अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे झारखंड के युवा!”— दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की बड़ी हुंकार; टाटा-जिंदल के कप्तानों संग बना मेगा ‘इन्वेस्टमेंट रोडमैप’
  • गढ़वा DC का अल्टीमेटम— “वोटर लिस्ट के काम में सुस्ती दिखाई, तो सीधे नपेंगे अफसर!” 29 जुलाई तक हर हाल में टारगेट पूरा करने का हुक्म

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.