झारखंड के गिरिडीह में देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी हुई एक बस नदी में गिर गई। बस रांची से गिरिडीह की ओर जा रही थी तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर बराकर नदी में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों के निधन का समाचार मिल रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि बस का नाम आलीशान सम्राट है। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई और लोगों को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई। खबर मिल रही है कि बस में लगभग 30 लोग सवार थे, जिनमें से 25 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही 3 लोगों के निधन की बात भी कही जा रही है।

सूबे के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
गिरिडीह में हुए बस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि रांची से गिरिडीह की ओर जा रही बस बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार मिला। जिला प्रशासन और झामुम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दूसरा ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि दुर्घटना में तीन लोगों के निधन का समाचार मिला है परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें शोकाकुल परिजनों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1687910933849640960?s=20
https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1687910933849640960?s=20
बाबूलाल मरांडी घटनास्थल की ओर रवाना
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैं मधुबन से घटनास्थल की ओर रवाना हो गया हूं।
ये भी पढ़े – बुद्धिस्ट मिशन हॉस्पिटल में देश के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर डीयू पाठक ने लगभग एक दर्जन मरीजों का किया इलाज










