आदिवासी महोत्सव – 2023 : दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव -2023 में कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच उक्त शिविर में पहुँचकर करायी। पिछले 2 दिनों 1000 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी। इस दौरान मरीजों के बीच जरूरी दवा का वितरण किया गया।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल लगाए
दरअसल विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, रांची में 9-10 अगस्त को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियों को लोगों ने देखा। इस दौरान विभिन्न विभागों ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल भी लगाए थे। साथ ही आदिवासी समाज के पारंपरिक व्यंजन से संबंधित स्टॉल भी लागये गए थे। ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आकर आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया।

शिविरों का संचालन संस्था ट्राय के द्वारा किया जा रहा है
इस दौरान 5 विभाग के डॉक्टर स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंख रोग विशेषज्ञ, बच्चा रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, जेनरल मेडिसिन एवं आकस्मिक चिकित्सक उपलब्ध है। उक्त दोनों शिविरों का संचालन संस्था ट्राय के द्वारा किया जा रहा है। यह संस्था विभाग के दो अस्पताल रांची में दुमका में भी संचालन कर रही है।
शिविर में डॉक्टर एल एन पी बारा, डॉ वसुधा तिवारी, डॉ अधीश, डॉ अमरदीप एव डॉ अमृता कुंज मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।इस दौरान ट्राय संस्था के परियोजना निदेशक, अभिषेक बारा, गौरव कुमार, सौरव कुमार उपस्थित थे।










