Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

लातेहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घटना से पूरे इलाके में दहशत

BJP Leader Assassinated in Latehar, Unrest Grips the Region

August 13, 2023
in Crime, Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। ‌कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर शनिवार की शाम गोलियां बरसाईं। गोली लगने से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची लाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। राजेंद्र प्रसाद साहू लातेहार के पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष रहे हैं और चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव के गैंग ने धमकी दी थी।

पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वारदात बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला के पास हुई। खबर मिल रही है कि जब राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर की ओर लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोका और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो उन्‍हें देखकर अपराधी भाग खड़े हुए।

पहले भी कई बार जान मारने की मिल चुकी है धमकी

लातेहार जिले में राजेंद्र साहू की इलाके में बड़ी पहचान रही है। इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर बॉडीगार्ड भी उपलब्ध कराया गया था। ‌ मगर इसके बाबा जुड़ा अपराधी है उनकी हत्या कर दी। ‌ घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है। लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर कसा तंज

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था पर तंज कसा और इसकी तुलना लालू राज से कर दी। बाबूलाल मरांडी में कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, 90 के दशक का लालू राज जैसे हालात हैं। हेमंत सरकार में पुलिस, पुलिस का काम छोड़कर जमीन कब्जा करने में और वसूली करने में लगी है। यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा लिया जा रहा है।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.