भारत निर्वाचन आयोग की टीम कल झारखंड आ रही है। इस टीम में छह लोग होंगे। 16 अगस्त की शाम पदाधिकारियों की टीम झारखंड पहुंचेगी। 17 अगस्त को राज्य के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक होगी। यह बैठक 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से रांची के होटल बीएनआर में होगी। ये लोग होंगे टीम में शामिल वरीय उपायुक्त डॉ. धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में वरीय उपायुक्त नितेश व्यास, मनोज कुमार साहू, प्रधान सचिव अरविंद आनंद, अवर सचिव तनुज कुमारी और अनुभाग पदाधिकारी देवेश कुमार झारखंड आने वाली भारत निर्वाचन आयोग की टीम में शामिल होंगे
भारतीय चुनाव आयोग की टीम का यह दौरा काफी अहम
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी भारतीय चुनाव आयोग की टीम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टीम दौरा कर रही है. 17 अगस्त को होने वाली बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की समीक्षा की जायेगी. इस बैठक में जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने जिले से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी.
इसके अलावा आयोग के समक्ष झारखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति से संबंधित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जायेगा. टीम नजदीकी जिले में भी जा सकती है इस दौरे को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक आयोग की यह बैठक काफी अहम है. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये जा सकते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को होने वाली बैठक के बाद आयोग की टीम आसपास के जिलों का दौरा कर सकती है.










