Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा, बोले – ‘सरकार को तुरंत बर्खास्त कर इन्हें जेल भेज देना चाहिए’

August 17, 2023
in Jharkhand, Top News
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा, बोले – ‘सरकार को तुरंत बर्खास्त कर इन्हें जेल भेज देना चाहिए’
Share on FacebookShare on Twitter

बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा शुरू हो रही है यह यात्रा 17 अगस्त लेकर 18 अक्टूबर तक होगी। यह यात्रा कई विधानसभा से होकर गुजरेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा हम राज्य में घूम- घूम कर लोगों को यह बतायेंगे उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे। संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सिदो कान्हू ने जहां अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था। उसी जगह से संकल्प यात्रा शुरू हो गयी भोगनाडीह से। सत्ता में बैठे लोग आदिवासी के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार भी राज्य में इस कारण से है कि आदिवासी मुख्यमंत्री होकर आदिवासियों को खूब लूटा है औऱ नाम बदल- बदल कर लूटा है। राज्य का मुख्यमंत्री ही अगर इस प्रकार का हो तो वहां तो लूटरे, अपराधी भी फले फूलेंगे।

सीएम पर भड़कते हुए कहा इन्हें जेल भेज देना चाहिए

बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोरेन राजपरिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम सोरेन और उनका परिवार आदिवासियों की जमीन लूट रहा है. बाबूलाल ने सीएम पर भड़कते हुए कहा, भोले-भाले आदिवासियों को लूटने वाली सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए और इन्हें जेल भेज देना चाहिए.

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार नाम बदलकर अदिवासियों की जमीन को लूट रहा है. उन्होंने आगे कहा कि, रांची के दहरु मुंडा नाम के एक आदिवासी की जमीन 2002 में हेमंत सोरेन ने हेमंत कुमार सोरेन के नाम से खरीदी थी. बता दें कि, यह सिर्फ रांची में नहीं बल्कि पूरे झारखंड में हो रहा है. संथाल परगना में जमीन खरीद के मामले में मुख्यमंत्री के पिता शिबू सोरेन ने शिव कुमार  सोरेन बनकर जमीन खरीदी थी.

ईडी के बुलावे पर जाकर अपनी बात रखें

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ये कैसा आदिवासी परिवार है जो आदिवासियों की ही जमीन ही लूट रहा है. कैसा आदिवासी मुख्यमंत्री है जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहा है. उन्होंने बताया कि, ऐसे कई उदाहरण है जिसके जरिए सोरेन परिवार ने कई बड़ी संपत्ति खड़ी की है. आगे बाबूलाल मरांडी ने रांची जमीन घोटाले को लेकर कहा कि, जमीन लूट में फंसने का डर अब मुख्यमंत्री को सता रहा है, जिस कारण ईडी के बुलावे पर भी मुख्यमंत्री नहीं जा रहे हैं. साथ ही महंगे वकीलों को हायर करने लगे हैं. अगर सीएम ने कुछ गलत नहीं किया है तो ईडी के बुलावे पर जाकर अपनी बात रखें.

Related Posts

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026
रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा
Jharkhand

रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.