मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान, मोराबादी रांची में अत्यंत संवेदनशील आदिवासी समुदाय के युवक युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क आवासीय कोचिंग का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निशुल्क आवासीय कोचिंग का शुभारंभ किया।
झारखंड राज्य के छात्र छात्राओं के लिए विदेशों में भी पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा राज्य सरकार प्रदान कर रही है और उसी कड़ी में गरीब आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस मौके पर माननीय मंत्री चंपई सोरेन, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे एवं आदिवासी कल्याण अधिकारी पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।










