सीएम हेमंत सोरेन को आज हिनू कार्यालय में हाजिरी देना है। ईडी की ओर से उन्हें दूसरा समन भेज कर 24 अगस्त को हाजिर होने को कहा था। आज सीएम हेमंत सोरेन हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे या नहीं इस पर संशय बरकरार है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज वह पेश होंगे या नहीं इससे संबंधित कोई पत्राचार भी नहीं किया है। इससे पहले एड ने 8 अगस्त को समन जारी कर उन्हें 14 अगस्त को बुलाया था।
कानूनी सलाह लेने की कही थी बात
14 अगस्त को हाजिर होने के संबंध पर सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र भेजा था। इस पत्र में उन्होंने ईड की ओर से भेजे गए नोटिस को गैर कानून बताते हुए कहा था कि वह कानूनी सलाह ले रहे हैं इसके बाद ही आगे का कोई कदम उठाएंगे। सीएम की ओर से भेजे गए पत्र मिलने के बाद ईड ने दूसरा समन जारी किया और 24 अगस्त यानी आज ईडी ऑफिस पहुंचने को कहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि आज 24 अगस्त को मुख्यमंत्री फिर से ईडी से समय मांग सकते हैं और इसके लिए फिर एक बार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को पत्र भेज सकते हैं। इस पूरे मामले में जेएमएम चुप्पी साध रखी है और स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।










