धनबाद : कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे रणवीर सिंह व उसके साथियों ने बिल्डर विक्रम सिंह के बेटे आकाश सिंह की अपहरण कर जमकर पिटाई की। आकाश को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आकाश ने कांग्रेस नेता के बेटे को प्रणाम नहीं किया था. जिस कारण से उसे गुस्सा आ गया और उसने आकाश की पिटाई कर दी. आकाश सिंह के परिजन ने धनबाद के सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दी है.
शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स पहुंच की पिटाई
पीड़ित आकाश सिंह ने इस संबंध में बताया कि वह ट्यूशन से पढ़कर सरायढेला केंटीन के पास चाय पी रहा था. उसी दौरान 10 बॉडीगार्ड के साथ आए रणवीर सिंह का बेटा आया और गाड़ी से उतरकर उसे पीटना लगा. आकाश सिंह ने बताया कि वह कह रहा था कि तुमने हमें प्रणाम क्यों नहीं किया. मेरे पिता को कॉल करके कहा कि तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे. उसके बाद गाड़ी में बिठाया और दूसरी जगह लेकर गए. वहां भी मारा-पीटा.
पिता को भी फोन कर दी धमकी
विरोध करने पर उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी. अचानक हुई घटना से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भगदड़ मच गई. थोड़ी देर में भीड़ बढ़ती देख उन लोगों ने आकाश को गाड़ी में बिठा लिया और दूसरी जगह ले जाकर पीटा. बाद में उसे छोड़ दिया गया. पीड़ित आकाश और उसके दोस्तों की मानें तो रणवीर का कहना था कि आकाश उसे देखकर प्रणाम नहीं करता है इसलिए उसकी पिटाई की गई. रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर ने आकाश के पिता विक्रम सिंह को भी फोन कर जान मारने की धमकी दी। कहा कि अगर उसका बेटा उसे सड़क पर प्रणाम नहीं करेगा, तो वह बाप-बेटे दोनों को मार देगा।










