रामगढ़ हजारीबाग नेशनल हाईवे 33 पर पेट्रोल टैंकर में अचानक आग लग गई। तेल टैंकर धू-धू कर जल गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेल टैंकर में बैठा ड्राइवर आग में जल गया है। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया है। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को खबर किया गया है। पेट्रोल टैंकर में लगी आग से रामगढ़ हजारीबाग NH33 पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। टैंकर में लगी आग को देखते हुए प्रशासन सक्रिय, आने जाने वाले वाहनों को घटनास्थल से दूर ही रोक दिया गया है।










