हर साल की तरह इस साल भी कोल इंडिया के द्वारा हिंदी राजभाषा के लिए पुरस्कार दिया गया। कोल इंडिया के रांची स्थित सीसीएल के कल्याण और सेवा विभाग को हिंदी राजभाषा में प्रथम पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार हिंदी राजभाषा विभाग के माननीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉक्टर वीरा रेड्डी और निदेशक (कार्मिक) सीसीएल श्री हर्षनाथ मिश्रा की उपस्थिति में दिया गया। जिसमें श्री अरुण कुमार सिंह , श्री विवेक कुमार (सिविल), एवं श्री संजय कुमार राजभाषा के विभागाध्यक्ष हैं।

कल्याण और सेवा विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री राजेश मोहन हैं और हिंदी राजभाषा के विभाग अध्यक्ष श्री संजय कुमार हैं। हिंदी राजभाषा के कार्यान्वयन के लिए कल्याण और सेवा विभाग के नोडल अधिकारी श्री विवेक कुमार प्रबंधक (सिविल) हैं। श्री अरुण कुमार सिंह और श्री आर केसरी ने भी विभाग में हिंदी राजभाषा के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.










