डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य की राजधानी में मरीजों की संख्या बढ़कर अब 56 के आंकड़े को पार कर रही है। सरकारी के साथ- साथ प्राइवेट लैब में भी आये सैंपल में 40 से 50 फीसद सैंपल पॉजिटिव आ रहे हैं। हालांकि नगर निगम इसे लेकर सतर्कता बरत रहा है, निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड क्षेत्र में 5973 घरों में जांच हुई इसमें 713 घरों में डेंगू और 1054 घरों में अन्य मच्छरों के लार्वा मिले हैं। पिछले एक महीने से इस बढ़ती बीमारी के खतरे को समझते हुए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हैरान करने वाले आंकड़े सामने आये हैं।
ये हैं लक्षण :
– डेंगू एडीज मच्छरों के काटने से होता है। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल-लाल चकत्ते दिखायी देते है।
– इसमें 104 डिग्री तेज बुखार आता है और सिर में तेज दर्द होता है।
– शरीर के साथ जोड़ों में भी दर्द होता है। खाना पचाने में दिक्कत होती है।
– उल्टी होना, भूख कम लगना व ब्लड प्रेशर कम हो जाना इसके कुछ अन्य लक्षण हैं।
– इसके अलावा चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना और बॉडी में प्लेटलेट्स की कमी हो जाना खास लक्षण हैं।
– लीवर और सीने में फ्लूइड जमा हो जाता है।
कैसे पता करे की डेंगू हुआ है या नहीं
अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर क पास जायें। डेंगू (dengue) की जाचं के लिए एनएस 1 टेस्ट किया जाता है जिसके आधार पर डॉक्टर तय करते हैं कि मरीज़ को डेंगू है या नहीं। राज्य में बढ़ते इस खतरे को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा है कि राज्य में डेंगू एवं चिकनगुनिया के बढ़ते मामले को लेकर सरकार को अलर्ट रहना चाहिए। डेंगू और चिकनगुनिया का बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जमशेदपुर और साहिबगंज में 378 और 110 मरीज मिले हैं। रांची में भी 56 मरीजों की संख्या चिंताजनक है।