झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के माननीय सभापति सरयू राय समेत एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा आज गढ़वा जिला का दौरा किया गया। अपने इस दौरे में समिति द्वारा गढ़वा परिसदन भवन के सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के माननीय सभापति सरयू राय एवं सदस्य के रूप में माननीय विधायक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र-सह-झारखंड विधानसभा समिति सदस्य भानु प्रताप शाही, समिति के संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह ने कई प्रमुख विभागों के कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा द्वारा झारखंड विधानसभा समिति के माननीय सभापति एवं सदस्यों का गढ़वा जिला आगमन पर आभार व्यक्त किया गया। बैठक में उक्त पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा के सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति की उक्त बैठक में माननीय सभापति सरयू राय एवं माननीय समिति के सदस्य भानु प्रताप शाही द्वारा जिले के विभिन्न विभागों यथा- स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, खनन विभाग, पर्यटन विभाग पुलिसिंग हाउसिंग, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, भवन निर्माण विभाग उत्पाद विभाग, शहरी एवं ग्रामीण विकास विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के तहत कारपोरेशन के माध्यम से प्राप्त दवाइयों की उपयोगिता के बारे में पूछी गई। माननीय सभापति श्री राय द्वारा कॉरपोरेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाइयां की मैन्युफैक्चर डेट एवं एक्सपायरी डेट आदि के बारे में पूछा गया। साथ ही उपयोग में नहीं लाये गए दवाइयों के संधारण के बारे में पूछा। साथ ही मेडिकल इक्विपमेंट की आवश्यकता, सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं, नए एवं पुराने एंबुलेंस की अद्यतन स्थिति तथा उनका परिचालन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
समिति के माननीय सदस्य भानु प्रताप शाही द्वारा बंशीधर नगर के अस्पताल में एक्स-रे मशीन का अभी तक फंक्शनल नहीं होने की बात कही गई। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में पर्यटन व तीर्थ स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा जिला खेल पदाधिकारी से पर्यटन एवं तीर्थ के संबंध में संभावित स्कोप के बारे में पूछा गया। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा अन्नराज डैम के बारे में बताते हुए उसे डेवलप करने की जानकारी दी गई। साथ ही बंशीधर मंदिर तथा नगर उंटारी स्थित राजा पहाड़ी मंदिर के डेवलपमेंट पर कार्य करने की जानकारी दी गई। समिति के द्वारा बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी मंदिर समेत जिले में अन्य पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों में निहित स्कोप को बढ़ावा देते हुए इसमें विभिन्न आवश्यक सुझाव दिए गए, जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त बाहरी पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।










