Saturday, March 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक

September 29, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक में अतिरिक्त नामांकन एवं अद्यतन केन्द्रों की आवश्यकता तथा सुदूर क्षेत्रों में नामांकन केन्द्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सभी आयु समूहों में आधार संतृप्ति (Saturation) और बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

UIDAI राज्य रजिस्ट्रार और CSC E-Governance द्वारा जिला / प्रखण्ड स्तर (ASK’s) की स्थापना, आधार जुड़े जन्म पंजीकरण (ALBR) का कार्यानवयन, आधार में मोबाईल अपडेट में प्रगति, विभिन्न योजनाओं और संबंधित मुद्दों में आधार का उपयोग पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों की निगरानी रखने एवं आधार नामांकन केन्द्रों और अनुपालन या संबंधित शिकायतों पर गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया। आधार खो जाने या पंजीकरण रसीद खो जाने की समस्या का समाधान हेतु जिला स्तर पर आईडी उपलब्ध कराने को कहा गया।

उपायुक्त ने आधार कार्ड निर्माण पर जोर देते हुए वर्तमान में जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित सीएससी/प्रज्ञा केंद्र की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने आधार कार्ड निर्माण को लेकर पंचायत भवनों में भी आधार कार्ड निर्माण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं जिले के मुसहर परिवार जिनका किसी तकनीकी समस्या के कारण अब अतः आधार कार्ड निर्माण नही हो पाया है, उनका प्राथमिकता के आधार पर आधार कार्ड निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने आधार कार्ड की प्राथमिकता को देखते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने समेत कई अन्य कार्यों के किए आधार कार्ड का होना काफी आवश्यक है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर आमजनों का आधार कार्ड निर्माण करवाएं। उन्होंने कई जरूरी स्थानों पर आधार कार्ड निर्माण केंद्र खुलवाने हेतु भी विभाग से पत्राचार करने को कहा। जिससे आमजनों को आधार कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ए० के० मांझी, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, डीपीओ यूआईडी गिरीश्वर सिंह, सीएससी मैनेजर मनीष केसरी एवं कौशल किशोर समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
  • रामनवमी महोत्सव में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विभिन्न रामनवमी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने किया सादर आमंत्रण – 27 मार्च को होगी भव्य शोभायात्रा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.