रांची, झारखंड : आज 15 नवम्बर को झारखंड के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिला मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी श्री अभिषेक रोहिला से मुलाकात कर उनसे प्रारंभ से हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी जानकारी प्राप्त किया गया ।उन्होंने बताया कि कल रात से जो रेस्क्यू की प्रक्रिया चल रही थी उसमें रुकावट आयी है ,मशीन ख़राब हो गया है, साथ ही पत्थर आ जाने के कारण रेस्क्यू करने में रुकावट हुई है, इस कारण एयरलिफ्ट कर पाइपलाइन एवम् मशीन मंगाया जा रहा है Iजिला प्रशासन, उत्तरकाशी भी सक्रियता पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है I झारखंड के पदाधिकारियों द्वारा 7-8 किलोमीटर की दूरी पर एक प्रवासी नियंत्रण कक्ष -होटल अनंतम ब्रह्मखाल, उत्तरकाशी में खोल दिया गया है ताकि श्रमिकों या उनके शुभचिंतकों को कोई भी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके I

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष का 5 व्हाट्सएप फोन नंबर एवं 1 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
*श्रम विभाग, झारखण्ड के प्रतिनिधियों की एक टीम निर्माणाधीन सुरंग में फंसे झारखण्ड श्रमिकों की स्थिति का जायजा लेने हेतु उत्तरकाशी पहुंच चुकी है, भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। अधिकारियों एवं परिजनों ने श्रमिकों से पाइप के जरिए बात भी की है और श्रमिकों ने अपने सुरक्षित होने की बात बताई है। प्रतिनिधियों ने गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड गिरीडीह के विश्वजीत कुमार वर्मा व सुबोध कुमार वर्मा से बातचीत किया व सभी झारखण्ड के 15 श्रमिक सुरक्षित पाए गए हैं lसभी श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखण्ड वापस लाया जाएगा l

आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी, उत्तराखंड ने बताया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और रेस्क्यू का कार्य अभी भी चल रहा है l सुरंग में फंसे श्रमिकों को पाईप के माध्यम से खाना और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है और श्रमिकों को कल तक पाइप के माध्यम से निकाल लिया जाएगा। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष सभी श्रमिकों के परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
उत्तरकाशी में फंसे मजदूरों की जानकारी के लिए जेएलसी राजेश प्रसाद और प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा से क्रमशः 9431344109 एवं 9431160414 पर संपर्क किया जा सकता है।










