Tuesday, May 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“अबुआ आवास योजना” को लेकर आमजनों को जागरूक करने हेतु उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

November 23, 2023
in Jharkhand
“अबुआ आवास योजना” को लेकर आमजनों को जागरूक करने हेतु उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय गढ़वा परिसर से आज “अबुआ आवास योजना को लेकर जन जागरूकता रथ को उपायुक्त शेखर जमुआर संग उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय एवं जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी द्वारा संयुक्त रूप से हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जन जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर आमजनों को अबुआ आवास योजना के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी, जिससे वह अपने निकटतम पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के शिविरों में जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।

उल्लेखनीय है कि उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी गई कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हौ। उन्होंने बताया कि “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 24.11.2023 से 26.12.2023 तक प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाली शिविर में योग्य परिवारों से अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने हेतु योग्य लाभुक आवेदन पत्र पंचायत या प्रखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। योग्य परिवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक खाता एवं जॉब कार्ड की छाया प्रति समर्पित करेंगे। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना की विशेषताएं बताते हुए कहां कि कच्चा मकान एवं आवास विहिन परिवारों को पक्का आवास का लाभ देने हेतु अबुआ आवास योजना का शुभारंभ झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।

इस योजना अंतर्गत न्यूनतम 31 वर्ग मीटर में तीन कमरे एवं स्वच्छ रसोईघर का आवास निर्माण किया जाएगा। योजना अंतर्गत घरों को अनिवार्य रूप से परिवार की महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाएगा, महिला की मृत्यु अनुपस्थिति की स्थिति में परिवार के मुखिया के नाम पर आवास पंजीकृत किया जा सकता है। अबुआ आवास योजना के तहत प्रति यूनिट आवास की सहायता राशि ₹2 लाख रुपये होगी। अभिसरण के माध्यम से शौचालय निर्माण का प्रावधान है। साथ ही मनरेगा के तहत अधिकतम 95 मानव दिवस अकुशल मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है। लाभार्थियों को सहायता राशि का भुगतान केवल आधार से जुड़े हुए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाएगा।*

योजना से जुड़े लाभ एवं पात्रता रखने वाले लाभुकों की जानकारी देते हुए बताया कि कच्चे घरों में रहने वाले परिवार, आवास विहीन एवं निराश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो वैसे लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस आवास योजना का निर्माण लाभार्थी स्वयं अपने परिवार के सदस्यों की सहायता से करेंगे। आवास निर्माण में किसी भी बिचौलियों को शामिल नहीं किया जाएगा और बिचौलिए का प्रवेश पूर्णता निशिद्ध रहेगा।

योजना के लिए पात्रता नहीं रखने वाले लाभुकों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि वैसे परिवार जिनके पास पूर्व से पक्का मकान अथवा राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ हीं वैसे परिवार जिनके पास चार पहिया वाहन है, या मछली पकड़ने वाली नाव रखते हो, वैसे परिवार जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया वाले कृषि उपकरण हो, वैसे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी या अर्ध सरकारी (सेवारत या सेवानिवृत्त) नौकरी में हो, जिस परिवार का कोई सदस्य चुनाव द्वारा जनप्रतिनिधि चयनित किया गया हो, जिस परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता हो, जिस परिवार या परिवार का कोई सदस्य व्यावसायिक करदाता हो, वैसे परिवार जिनके पास रेफ्रिजरेटर हो, वैसे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या ज्यादा सिंचित भूमि न्यूनतम एक सिंचाई उपकरण के साथ हो, वैसे परिवार जिनके पास 5 एकड़ या ज्यादा सिंचित भूमि हो, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

Related Posts

खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”
Jharkhand

खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”

May 26, 2026
सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”
  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.