Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया गया बैठक

November 26, 2023
in Jharkhand
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया गया बैठक
Share on FacebookShare on Twitter
किया गया बैठक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा द्वारा मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किया गया बैठक। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक चल रहे वाले द्वितीय भ्रमण दावा आपत्ति अवधि के सफल संचालन एवं मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन प्रस्ताव के संबंध में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव एवं प्रतिनिधि संग बैठक किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिले भर में चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 की विस्तृत जानकारी दी।

वेरिफिकेशन कार्य किया गया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले भर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम/पता में सुधार करने समेत अन्य विषयों को लेकर 21 जुलाई 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कार्य किया गया है। उक्त वेरिफिकेशन कार्य के दौरान छुटे हुए मतदाताओं एवं दावा आपत्ति को लेकर द्वितीय भ्रमण के तहत 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक जिलेभर में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।

मताधिकार का प्रयोग कर पाए

जिससे कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में न छुटे एवं वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों के बीच इसकी जानकारी एवं उनकी सहायता हेतु सभी राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने को कहा गया, जिससे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का द्वितीय भ्रमण दावा आपत्ति अवधि का सफल संचालन कराया जा सके।

सहयोग प्रदान करने का अनुरोध

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अपने अपने दल का BLA (Booth Level Agent) की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची संबंधित ERO को अथवा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दौरान त्रुटि रहित एवं समावेशी मतदाता सूची के निर्माण हेतु राजनीतिक दलों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान के प्रतिशत में सुधार करने एवं मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ हीं निर्वाचन कार्य से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत टॉल फ्री नंबर 1950 पर करने की जानकारी दी गई। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कई ऐसे मतदाता है, जिनका वोटर आईडी कार्ड में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, वैसे मतदाताओं को भी कलर फोटोग्राफ करेक्शन कराने का कार्य किया जा रहा है।

 

आईडी को अपडेट अवश्य कराए

सभी अपना वोटर आईडी को अपडेट अवश्य कराए। बैठक में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से भी आमजनों को जागरूक करने का अपील किया गया। जिससे योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा या मतदाता पहचान पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार किया जा सके। उक्त बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बिजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, गढ़वा सुशील कुमार राय, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, आदि उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.