उपायुक्त गढ़वा -सह- अध्यक्ष वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय केंद्र चयन समिति की बैठक सपन्न की गई, जिसमें मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, समिति के सदस्यगण, जिला स्तर के संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण संबंधी सूची उपायुक्त व समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परीक्षा केन्द्रों के चयन हेतु समिति ने निर्णय लिया कि वैसे विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये जाएं, जहां समुचित पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं चारदीवारी आदि की व्यवस्था हो।

साथ ही बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि परीक्षा केन्द्रों की दूरी सम्बंधित विद्यालयों से अधिक न हो, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े। बैठक के दौरान चयन समिति के सदस्यों एवं माननीय विधायक प्रतिनिधि 80 विधानसभा क्षेत्र अशर्फी राम तथा 77 विधानसभा क्षेत्र भोला चंद्रवंशी एवं माननीय सांसद प्रतिनिधि पलामू लोकसभा क्षेत्र प्रमोद कुमार चौबे द्वारा सुरक्षा एवं सहूलियत की दृष्टिकोण से कुछ परीक्षा केन्द्रों के बदलाव के बारे में भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विचारोपरांत निर्णय लेने की बात कही गई।










