गढ़वा जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से अलावा की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर जिले के सभी अंचल क्षेत्र एवं नगर परिषद क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने जिलेवासियों को ठंड से बचाव को लेकर सतर्क रहने, गर्म वस्त्र पहनने की सलाह दी है। इधर, ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से हरेक जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों उपायुक्त द्वारा सभी अंचलधिकारियों, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत को उनके क्षेत्र अंतर्गत अलाव की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित किया गया है।










