Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम आज खूंटी पहुंची

January 6, 2024
in Jharkhand
FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम आज खूंटी पहुंची
Share on FacebookShare on Twitter

FIH हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए झारखंड आयी भारतीय महिला हॉकी टीम आज खूंटी पहुंची। इस दौरान पारंपरिक रूप से टीम का स्वागत किया गया। खूंटी के एस्ट्रोटर्फ मैदान में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच का अभ्यास किया। टीम में खूंटी जिले की निक्की प्रधान सहित भारतीय टीम के सभी हॉकी खिलाड़ी शामिल रहे। इस दौरान उपायुक्त, श्री लोकेश मिश्रा, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए सहित जिले के हॉकी खिलाड़ी और खेलप्रेमीयों ने उपस्थित होकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बिरसा कॉलेज परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान में अभ्यास मैच खेलते देखा।

अभ्यास के पश्चात उपायुक्त, श्री लोकेश मिश्रा द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं टीम के कोच को सम्मानित किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी में टीम के अभ्यास से जिले में हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी के लिए हर्ष की बात है कि यहां भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए पहुंची है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मैच के लिए शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान सुश्री निक्की प्रधान ने बताया कि हमारी टीम प्रेरित है, विशेषकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद. उन्होंने कहा, हमारी तैयारियां पूरी हैं और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उचित तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए हर्ष का विषय है कि वो अपने जिले में आकर मैच का अभ्यास कर रही हैं।

रांची के मोरहाबादी स्थित मोरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है।

भारत अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को अमेरिका से भिड़ेगा, उसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा। सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.