Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक, गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु दिए कई निर्देश

January 24, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक, गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु दिए कई निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस 2024 के तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न किया गया। उक्त समीक्षात्मक बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, सार्वजनिक झंडोतोलन, प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान एवं झांकी प्रदर्शन, ट्रैफिक, साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था, गणतंत्र दिवस से संबंधित आमंत्रण कार्ड वितरित कराना एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने आदि समेत अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए तैयारी की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित रहें। सार्वजनिक झंडोतोलन हेतु स्थानीय गोविंद हाई स्कूल के मैदान में प्रातः 9:05 पर झंडोतोलन करने की बात कही गई। साथ ही उक्त दिवस को प्रभात फेरी एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रात: 6:00 बजे से 12:00 बजे तक भारी वाहनों के यातायात व्यवस्था बंद रखने का निर्णय लिया गया। जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तिरंगा झंडा लेकर गुजरते हुए सार्वजनिक झंडोतोलन के स्थान पर पहुंचने की बात कही गई, जिसमें शहर के विभिन्न स्थलों यथा- अनुमंडल कार्यालय गढ़वा परिसर से रंका मोड तक, दानरो नदी टंडवा पुल से रंका मोड तक एवं मंझिआंव मोड़ से चलकर रंका मोड तक जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर पहुंचते हुए एक साथ सामूहिक रूप से मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल के मैदान में पहुंचने की बात कही गई।

साथ ही झांकी प्रदर्शन हेतु जिले के विभिन्न विभाग यथा- जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, शिक्षा विभाग, डीआरडीए, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, विद्यालय एवं सीआरपीएफ 172 बटालियन तथा नगर परिषद आदि को अपने-अपने थीम पर प्रभावशाली झांकी तैयार करने की बात कही गई। इस दरम्यान जेएसएलपीएस द्वारा प्लाश मार्ट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत, समाज कल्याण एवं कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, सावित्रीबाई फुले योजना, जिला परिवहन द्वारा सड़क सुरक्षा, जिला शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लास, डीआरडीए द्वारा प्रशासन आपके द्वार, पुलिस/कमांडेंट सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा नक्सली सरेंडर, बूढ़ा पहाड़ एवं डॉग शो, राजकीय मध्य विद्यालय चिरौंजिया द्वारा गांधी जी के तीन बंदर एवं नगर परिषद गढ़वा द्वारा पीएम आवास ग्रामीण, पीएम समृद्धि योजना जैसी थीम पर झांकी तैयार करने की बात कही गई। 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2024 को स्थानीय बंधन मैरिज हॉल में संध्या 5:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, सिविल सर्जन, डॉ. अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि उपस्थित थें।

Related Posts

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
Jharkhand

झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!

March 2, 2026
झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
Jharkhand

झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला

March 2, 2026
झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार
Jharkhand

झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

March 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में टाटा का मेगा निवेश दौर शुरू! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-प्रोफाइल प्रेस वार्ता – नई टेक्नोलॉजी, नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज, CSR बढ़ोतरी और युवा स्किल डेवलपमेंट पर बड़ा ऐलान!
  • झारखंड में न्याय और करुणा का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 23 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर सहमति – सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक में बड़ा फैसला
  • झारखंड में निवेश का नया दौर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की हाई-लेवल बैठक – टाटा स्टील के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा, राज्य में आएगा नया निवेश और रोजगार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.