लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन एवं मतदाता प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिला स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप कैलेंडर में निर्धारित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 04 अप्रैल 2024 को जिले के सभी महाविद्यालय एवं उच्च विद्यालयों में एथिकल वोटिंग के विषय पर ड्राइंग एन्ड पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की कराई गई थी। उक्त प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के लिए आज जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर में ऑन द स्पॉट पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर की उपस्थिति में किया गया।

वोट करने हेतु जागरूक किया जा रहा
इस ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में सभी चयनित प्रतिभागियों द्वारा नैतिक मतदान करने को लेकर ड्राइंग पेंटिंग के जरिये उत्कृष्ट रचना कर मतदाताओं को वोट करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। पेंटिंग के साथ-साथ स्लोगन जैसे- “समय वोट के लिए निकालें, जिम्मेदारी कभी ना टालें, वोट देना कर्तव्य भी अधिकार भी” से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
पुरस्कार का वितरण किया
उक्त पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना करने वाले प्रतिभागियों को चयनित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। जिले के विभिन्न महाविद्यालय एवं उच्च विद्यालयों से प्रतियोगियों ने इस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसके तहत सूरत पांडे डिग्री कॉलेज, एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, टीडीएम इंटर कॉलेज नगर उंटारी, अपग्रेडेड हाई स्कूल फकीराडीह भंडरिया, एचएनएच डिग्री कॉलेज धुरकी, चंद्रवंशी B.Ed कॉलेज गढ़वा, वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, वनांचल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड रिसर्च कॉलेज गढ़वा, गोपीनाथ B.Ed कॉलेज लातदाग आदि ने उक्त पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुमार कुशवाहा, स्वीप के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों समेत अन्य लोग उपस्थित थें।










