विश्व पर्यावरण दिवस पर आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में उपायुक्त, शेखर जमुआर समेत विशेष सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। पौधा रोपण के पश्चात उपायुक्त ने आमजनों से भी अपील किया कि वह भी पौधा रोपण आवश्य करें एवं अपने आस पास के क्षेत्र को साफ रखे। जिससे गढ़वा जिला को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।










