Tuesday, June 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 8 लाख से अधिक बेटियों को मिल रही है सहायता

July 28, 2024
in Jharkhand
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 8 लाख से अधिक बेटियों को मिल रही है सहायता
Share on FacebookShare on Twitter

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समाज कल्याण विभाग की एक आदर्श योजना के रूप में देखी जा रही है। इस योजना से 9 लाख किशोरियों को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल लगभग 8 लाख छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल 5 बार में ₹40000 तक आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। यह सहायता वर्ग आठ से प्रारम्भ हो कर उनके 12वीं तक पहुंचने तक मिलती रहती है।

क्या है योजना

हेमंत सरकार के महिला प्रोत्साहन और उनके शिक्षा में बेहतरी के प्रयास के रूप में इस योजना को देखा जा रहा है। हेमंत सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से अब तक लगभग 8 लाख किशोरियों को जोड़ा जा चुका है। वर्ष 2022 – 23 में जहां इस योजना के तहत 7,28,332, वर्ष 2023-24 में 7,15,061, वहीं वर्ष 2023-24 में 2,07,296 अब तक आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं। सरकार का इस वित्तीय वर्ष में 9 लाख छात्राओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य है।

इस योजना के तहत सरकारी स्कूल में वर्ग 8 से 12वीं तक की प्रत्येक स्कूली छात्रा को कक्षा आठ में 2,500 हजार, नौवीं में 2,500, 10वीं में 5,000, ग्यारहवीं में 5,000 और बारहवीं में 5,000 रुपये की सहायता उनके बैंक खाते में दी जाती है। जब किशोरी की उम्र 18 की हो जाये और उसका मतदाता पहचान पत्र बन जाये तो उसे एकमुश्त 20,000 रुपये दिया जाते हैं ताकि वो उस पैसे से आगे की पढ़ाई या कोई प्रशिक्षण ले कर स्वाबलंबी बन सके।

कैसे लाभकारी है ये योजना

हेमंत सरकार ने देखा आठवीं वर्ग से किशोरियों को पढ़ाई करने के लिए कई छोटी-छोटी ज़रूरतें होती हैं, उन जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से यह योजना लायी गई है। अपने खाते में आए इस सरकारी सहायता का लाभ छात्राएं खूब उठा रही हैं। पढ़ाई की छोटी-मोटी जरूरत खाते में आये पैसे से पूरी हो जाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह सहायता सरकार द्वारा स्कूलों को दिए जा रहे सहायता के अतिरिक्त है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ की दूर दराज के गांव की किशोरियां अब विद्यालय नियमित रूप से आ रही है। इस योजना के कारण ड्रॉप आउट के मामले काफी कम हुए हैं।

Related Posts

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
Jharkhand

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग

June 29, 2026
बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
Jharkhand

बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!

June 29, 2026
Jharkhand

अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

June 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
  • बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
  • अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.