विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2024 को रांची के बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क में आयोजित होने वाले “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2024” में सभी तैयारियाँ पुख़्ता हैं । मुख्य मंच की सजावट, अन्य साज-सज्जा, आगंतुकों के आने-जाने एवं उनके बैठने की व्यवस्था, फूड सेंटर, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर बारीकी से व्यवस्था की जा रही है। बारिश की संभावना को देखते हुए पूरा पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया है।
आगंतुक, आमजनों, एवम् मीडिया के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल को दर्शाया गया है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। अतिथियों के इंट्री और एग्जिट पॉइंट भी मैप के माध्यम से दिखाए गए हैं ।कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था भी की गई है।
महोत्सव में झारखंड सहित अन्य राज्यों से पहुंचे अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत एवं सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां लगाई गई हैं। आमजनों की भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर तमाम एलईडी स्क्रीन एवं गुणवत्तापूर्ण साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम स्थल में मीडिया के प्रतिनिधियों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ मीडिया सेंटर बनाया गया है ।साथ ही वहाँ वाईफ़ाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की भी व्यवस्था की गई है










