Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं

August 13, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, रविश राज सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, अबुआ आवास, भूमि सीमांकन, म्युटेशन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम सुमित्रा कुमारी सेवानिवृत्ति सहायक शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहियार कलां रमना, गढ़वा द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए बताया गया कि सेवानिवृत्त होने के पश्चात 01 वर्ष बीत जाने के बाद भी पेंशन चालू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन प्रपत्र में आंशिक त्रुटि के निराकरण करने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा पेंशन प्रपत्र ए.जी. कार्यालय पेंशन सेल झारखंड को नहीं भेजा जा रहा है, जिसके कारण उनका पेंशन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। अतः उन्होंने अपने पेंशन प्रपत्र को ए.जी. कार्यालय पेंशन सेल झारखंड भेजने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मनोज कुमार परहिया, हरेंद्र पासवान, संतोष कुमार एवं वकील अंसारी द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए बताया गया कि कोविड-19 वर्ष 2021 एवं 2022 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका अंतर्गत AVD के द्वारा किए गए कार्य के विरुद्ध राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। राशि के भुगतान के संबंध में संबंधित पदाधिकारी द्वारा टालमटोल किया जाता है। बकाया राशि के भुगतान नहीं होने के चलते आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अत: उन्होंने कृत कार्य के विरुद्ध राशि भुगतान कराने का अनुरोध किया है। भवनाथपुर प्रखंड के रोहिनिया ग्राम निवासी सुरेश प्रजापति ने आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड में नाम जोड़ने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब परिवार से आते हैं, जिसमें 8 से 9 व्यक्ति शामिल है, परंतु राशन कार्ड में दो-तीन व्यक्ति का ही नाम जुड़ा हुआ है। राशन कार्ड में अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने संबंधित कार्रवाई के अंतर्गत ऑनलाइन किए हुए 4 वर्ष बीत गए हैं परंतु अभी तक नाम जोड़ने की कार्रवाई नहीं हुई है। अतः उन्होंने राशन कार्ड में परिवार के छूटे हुए अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने का अनुरोध किया है। मंझिआंव प्रखंड के ग्राम सोनपुरवा निवासी लज़िना बीबी ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन के बाद भी कुछ दबंगों द्वारा बलपूर्वक मकान निर्माण कार्य रोकने के संबंध में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से अबुआ आवास योजना के तहत योजना का लाभ दिया गया है परंतु उनके ही गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उन्हें गृह निर्माण कार्य से रोका जा रहा है तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारी को आवेदन दिया है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आवेदन समर्पित करते हुए उन्होंने उक्त दबंगो के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि उनका सरकारी योजना से प्राप्त आवंटित अबुआ आवास का गृह निर्माण कार्य हो सके। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.