Saturday, February 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की 19 वीं बैठक आयोजित

August 25, 2024
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

आज दिनांक 24 अगस्त को अपराह्न 2 बजे dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 19 वीं बैठक आयोजित की गई। इसके तहत कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट के सदस्यों ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण एजेंडो को अपनी सहमति प्रदान की। बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम 20 मई 2024 को संपन्न 18 वीं सिंडिकेट की बैठक में प्रस्तुत एजेंडों की संपुष्टि की गई। इस अभिषद की बैठक के संबंध में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इस सिंडीकेट का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा था, झारखंड सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित सिलेबस जो विभाग के द्वारा विश्वविद्यालय के पास स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गया था उसे सिंडीकेट के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा, जो नई शिक्षा नीति के तहत ड्यूल डिग्री प्रोग्राम और मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट से संबंधित प्रस्ताव को भी सिंडीकेट के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने इस प्रस्ताव के संबंध में और अधिक विस्तार से बताते हुए कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में सदस्यों के मध्य एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर विस्तार से चर्चा के बाद यह जानकारी प्राप्त हुई की परीक्षा विभाग के द्वारा इस क्रेडिट सिस्टम से संबंधित डीजी लॉकर सत्र 2023 तक अपडेट कर लिया गया है जो विद्यार्थियों के लिए मल्टीपल एंट्री और एग्जिट के लिए काफी उपयोगी रहेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति की खासियत यह है कि अगर विद्यार्थी नई शिक्षा नीति में चार वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत अगर 1 वर्ष के उपरांत भी उस पाठ्यक्रम से एक अंतराल तक अलग रहता है तो भी उस एक वर्ष का एकेडमिक क्रेडिट उसके पास रहेगा जो उसके अगले नामांकन के समय उसकी पूंजी रहेगी। कुलपति ने कहा इसी संदर्भ में अन्य मुद्दों के तहत सिंडीकेट सदस्यों के आपसी संवाद के दौरान विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को दिसंबर 2024 में आयोजित कराएं जाने पर भी सहमति बनी और यह तय किया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी से ही उसकी तैयारी की जानी चाहिए । कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सिंडीकेट की सदस्य सचिव के तौर पर कुलसचिव dr नमिता सिंह , dr कुनुल कांदिर, आमंत्रित सद्स्य , परीक्षा नियंत्रक dr आशीष गुप्ता, सिंडीकेट सदस्यों के तौर पर डीन , सोशल साइंस और भूगोल के विभागाध्यक्ष dr सर्वोत्तम कुमार, प्रॉक्टर dr पंकज कुमार, इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो राजेश कुमार सिंह और हिंदी के विभागाध्यक्ष dr जिंदर सिंह मुंडा शामिल थे।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.