Saturday, February 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

साहेबगंज : माननीय राज्यपाल ने शिबु सोरेन कॉलेज, बिचपुरा के ऑडिटोरियम में ग्रामीणों के साथ संवाद किया

September 11, 2024
in Jharkhand
साहेबगंज : माननीय राज्यपाल ने शिबु सोरेन कॉलेज, बिचपुरा के ऑडिटोरियम में  ग्रामीणों के साथ संवाद किया
Share on FacebookShare on Twitter

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने साहेबगंज जिलान्तर्गत शिबु सोरेन कॉलेज, बिचपुरा के ऑडिटोरियम में ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए कहा कि हाल ही में उन्होंने इस राज्य में नई जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को समझने और वहाँ के लोगों से संवाद करना आवश्यक है। इस संवाद से यह ज्ञात होता है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का कार्यान्वयन किस प्रकार हो रहा है। इसके साथ ही, संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी जानने का अवसर मिलता है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि देश को आजादी मिले लंबे समय हो गए हैं और अब भी यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या सभी को सरकार द्वारा पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार की प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कई परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। दूषित जल से होने वाली बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की समस्या अधिक गंभीर है और इसके समाधान के लिए सरकार जल जीवन मिशन के तहत निरंतर प्रयास कर रही है।
राज्यपाल महोदय ने बताया कि आवास योजनाओं के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और आवास निर्माण का कार्य भी तेजी से हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, और इस योजना से लाभान्वित लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसके अलावा, उन्होंने दिव्यांग और वृद्धा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
राज्यपाल महोदय के समक्ष स्वंय सहायता समूह की एक सदस्य ने बताया कि उनके समूह में लगभग 300 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो खेती के साथ-साथ विभिन्न अन्य कार्यों में संलग्न हैं। इन समूहों की महिलाएं किराना दुकान, शृंगार सामग्री, पत्तल और पापड़ बनाने, मल्टीग्रेन आटा, अचार बनाने, और सिलाई जैसे कार्यों से प्रतिमाह लगभग 10,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। राज्यपाल ने इन महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। समूह की एक और सदस्य ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ भी लोगों को मिल रहा है, और बैंक से फर्स्ट और सेकंड लिंकेज के तहत भी सहायता प्राप्त हो रही है। एक अन्य व्यक्ति ने पहाड़िया जनजातियों के लिए चल रही मशरूम योजना के सफल होने की जानकारी दी और बताया कि रिटेल आउटलेट के माध्यम से लोगों को इसका और अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
राज्यपाल महोदय द्वारा विभिन्न लाभुकों के मध्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि जनमानस के विकास के सभी आवश्यक प्रयास किये जायेंगे।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.