भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, नामकुम, रांची ने अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और झारखंड की कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद थे। इस समारोह में 8-10 हजार किसानों ने भाग लिया। राष्ट्रपति ने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा, “माय स्टाम्प” और “लाक्षा 2024” विजन 2047 की उत्कृष्ठता पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

सरकार ने इस अवसर पर संस्थान के 100 वर्षों के योगदान को सराहा और कृषि एवं किसानों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम ने किसानों और आम जनता के बीच उत्साह और गर्व की भावना को बढ़ावा दिया। किसानों ने इस आयोजन को एक प्रेरणादायक कदम बताया और सरकार की इस पहल की सराहना की। इस समारोह ने न केवल संस्थान की उपलब्धियों को उजागर किया, बल्कि भविष्य में कृषि क्षेत्र में और अधिक नवाचार और विकास की उम्मीदें भी जगाईं।












