Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: आदिवासी बहुल बगही टोला में एसडीओ ने जन समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

एसडीओ संजय कुमार ने गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं, बीडीओ को कैंप लगाकर समस्याएं दूर करने का निर्देश

December 25, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: आदिवासी बहुल बगही टोला में एसडीओ ने जन समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • एसडीओ ने आदिवासी बहुल बगही टोला में चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं
  • कैंप लगाकर समस्याएं दूर करने हेतु बीडीओ को दिया निर्देश
  • गुड गवर्नेंस सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के तेनार पंचायत की आदिवासी बहुल बस्ती बगही टोला में चौपाल लगा कर जन समस्याएं सुनीं, साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस चौपाल में एसडीओ ने मुखिया तथा पूर्व मुखिया दोनों को बुलाया था ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं की धरातलीय स्थिति की सही तस्वीर सामने आ सके।


एसडीओ ने चौपाल में आए स्थानीय नागरिकों से आंगनबाड़ी केंद्र, मिड डे मील, पीडीएस वितरण, चापानल, हाउसहोल्ड शौचालय उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली, वहीं विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं जैसे मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए उन लोगों की सूचना एकत्रित की जो किसी कारणवश पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित रह गये हैं।

बस्ती के लोगों से संवाद के क्रम में बात सामने आई कि कुछ लोगों को जाति प्रमाण पत्र या दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है, प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण वे पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। कुछ लाभुक ऐसे भी मिले जो पेंशन, राशन, आवास आदि के लिए पात्र हैं किंतु उन्हें लाभ नहीं मिल सका है, इस पर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से सभी को आश्वस्त किया गया कि उनकी बस्ती में ही कैंप लगाकर इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुखिया श्री मंदीप सिंह को भी निर्देशित किया कि वे छोटी-मोटी जन समस्याओं को दूर करने तथा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करते रहें।

बीडीओ को कैंप लगाने का निर्देश

एसडीओ श्री कुमार ने मेराल के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सतीश भगत को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी देखरेख में संबंधित पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को इस बस्ती में भेज कर कैंप लगवा कर जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जो छूटे हुये पात्र और इच्छुक लाभुक हैं उनके आवेदन पत्र भरवाने की प्रक्रिया पूरी करवायेंगे।
इस दौरान लोगों ने बस्ती के खराब पड़े चापानलों की मरम्मती करवाने तथा सोलर लाइट लगवाने की मांग भी एसडीओ के समक्ष रखी।

चौपाल में मुखिया मंदीप सिंह, पूर्व मुखिया रामचंद्र गुप्ता के अलावा स्थानीय लोगों में अशोक राम, पारसनाथ सिंह, उदय सिंह, बलकेश विश्वकर्मा, गिरधारी सिंह, हाकिम सिंह, भजन राम, भागीरथी सिंह, लक्ष्मण राम, विश्वनाथ सिंह, कर्मदेव सिंह, अनिरुद्ध, लक्ष्मण राम, सरस्वती देवी, लालती देवी, सुशील कुमार, अमिता देवी, नीलम कुमारी, रागिनी कुमारी, लाजवंती देवी, सुंदरी देवी, अंकिता कुमारी, हाकिम सिंह आदि मौजूद थे।

Related Posts

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026
झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.