Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

07 जनवरी से 12 जनवरी तक राज्य में घने कोहरे का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

झारखंड में ठंड का कहर: येलो अलर्ट जारी, कोहरे का प्रकोप बढ़ा

January 7, 2025
in Jharkhand, Top News
07 जनवरी से 12 जनवरी तक राज्य में घने कोहरे का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 06 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने 07 से 12 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ ​​रहेगा। 07 जनवरी को राज्य के 15 उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो बिरसा कृषि मौसम केंद्र के अनुसार कांके का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कांके में सोमवार को भी ओस की बूंदें जमी हुई दिखीं। वहीं, मैक्लुस्कीगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग रांची से मिली जानकारी के अनुसार, 07 जनवरी 2025 की सुबह में हल्के से मध्यम कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ ​​हो जाएगा। 08 जनवरी से 12 जनवरी तक सुबह में कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ ​​होने और दिन चढ़ने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 07 जनवरी को रांची और आसपास के इलाकों में तापमान 09 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय करें।

Related Posts

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026
झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.