● उप विकास आयुक्त ने किया मनरेगा मजदूरों को सम्मानित
दिनांक 02 फरवरी को मनरेगा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 03 फरवरी से 08 फरवरी तक मनरेगा सप्ताह मनाया जा रहा है। मनरेगा सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 04.02.2024 को मनरेगा के तहत कार्य करने वाले वैसे मजदूर जिन्होंने 100 दिनों का रोजगार पूर्ण किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान कर उप विकास आयुक्त गढ़वा द्वारा सम्मानित किया गया।










