Thursday, June 26, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रांची में भव्य योग उत्सव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- “योग से बनेगा स्वस्थ झारखंड!

बिरसा मुंडा फन पार्क में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने योग को जीवनशैली बनाने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर दिया जोर।

June 21, 2025
in Jharkhand, Top News
11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: रांची में भव्य योग उत्सव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- “योग से बनेगा स्वस्थ झारखंड!
Share on FacebookShare on Twitter
  • 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसा मुंडा फन पार्क में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
    ======================
  • “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी हुए शामिल
    =====================
  • “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है ‘स्वस्थ झारखंड’, योग है उसका पहला कदम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का सपना है कि झारखंड एक स्वस्थ राज्य बने, और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि “योग न केवल हमें ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। डॉ अंसारी ने शनिवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम में स्वयं भाग लेकर उपस्थित जनसमूह को योग के लाभ और महत्व के बारे में जागरूक किया।इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगप्रेमियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • योग से मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की “योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दे रही है।

  • योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, हमें नई पीढ़ी तक है पहुँचाना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि पूर्वी जेल रोड, रांची में आम लोगों के लिए राज्य स्तरीय योग केंद्र संचालित है।कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 1000 योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं।पुरुष प्रशिक्षक द्वारा प्रति माह 32 योग सत्र और महिला प्रशिक्षक द्वारा 20 योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। 50 बिस्तरों वाले धन्वंतरि आयुष अस्पताल का निर्माण पूर्वी सिंहभूम और रांची में किया जा रहा है।10 चलंत आयुष अस्पताल, पंचकर्म केंद्र, और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष आयुष कैंप की योजना पर कार्य प्रगति पर है।*

कार्यक्रम में रांची विधायक श्री सीपी सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की “योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। झारखंड सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार, अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी के शाही ,आयुष निदेशक श्रीमती सीमा कुमारी उदयपुरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्तित्वों ने भी भाग लिया।

Related Posts

झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!
Jharkhand

झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!

June 26, 2025
झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!
Jharkhand

झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!

June 26, 2025
गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!
Jharkhand

गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

June 26, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!
  • झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!
  • गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.