Wednesday, October 15, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

करम महोत्सव की धूम में झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी में दी शुभकामनाएँ, आदिवासी विरासत को बढ़ाने का आह्वान!

रांची के करम पूर्व संध्या समारोह में हेमन्त सोरेन ने आदिवासी एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर जोर दिया, हजारों की भीड़ ने बनाया उत्सव का माहौल।

September 2, 2025
in Jharkhand, Top News
करम महोत्सव की धूम में झारखंड: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी में दी शुभकामनाएँ, आदिवासी विरासत को बढ़ाने का आह्वान!
Share on FacebookShare on Twitter

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
★ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी

★ आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं। आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज के प्रति हमेशा विचार-विमर्श होता रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज कई कारणों से, कई नीतियों की वजह से इधर-उधर बिखर जा रहे हैं, लेकिन हमारी वर्तमान पीढ़ियों ने हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग प्लेटफार्म, अलग-अलग माध्यमों का उपयोग कर सामाजिकता को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

  • सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का माहौल है। राज्य के अलग-अलग गांव, मोहल्ले, टोलों में करम महोत्सव मनाया जा रहा है। करम महोत्सव सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि जहां-जहां हमारे आदिवासी समुदाय के लोग बसे हैं, वहां भी करम महोत्सव की तैयारी की गई है। सभी लोग करम महोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इसी तरह एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे तो परिणाम अवश्य बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज करम पूर्व संध्या समारोह में यहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां एकत्रित हुए हैं, एक खुशनुमा माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करम महोत्सव के अवसर पर ऐसा ही हर्ष और खुशी का माहौल पूरे राज्य में बना रहे, यही हमसभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

* हर हाल में समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारे अगुवा मार्गदर्शकों ने जो सांस्कृतिक विरासत हमें सौंपी है, इस समृद्ध विरासत को हर हाल में आगे बढ़ाना है ।यही राज्य सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के अंदर की कमियों को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रयास में सफलता तभी मिलेगी जब पूरा समाज एक होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस उत्साह के साथ संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं यह हमें प्रेरित करती है। आज बहुत ही खुशी का दिन है आप सबों को मैं अपनी ओर से करम महोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। जोहार! जय झारखंड!

इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, विधायक श्री जिगा सुसारन होरो सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related Posts

झारखंड को नई दिशा: हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और सड़क सुरक्षा के लिए लिए ऐतिहासिक निर्णय!
Jharkhand

झारखंड को नई दिशा: हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और सड़क सुरक्षा के लिए लिए ऐतिहासिक निर्णय!

October 15, 2025
गढ़वा में जनहित की गूंज: जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की समीक्षा बैठक में 15 दिनों में समस्याओं के समाधान का आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में जनहित की गूंज: जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की समीक्षा बैठक में 15 दिनों में समस्याओं के समाधान का आदेश!

October 14, 2025
झारखंड में आदिवासी सिनेमा की धूम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ‘धरती आबा जनजातीय फ़िल्म फेस्ट 2025’ का किया भव्य उद्घाटन!
Jharkhand

झारखंड में आदिवासी सिनेमा की धूम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ‘धरती आबा जनजातीय फ़िल्म फेस्ट 2025’ का किया भव्य उद्घाटन!

October 14, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड को नई दिशा: हेमन्त सोरेन की मंत्रिपरिषद ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और सड़क सुरक्षा के लिए लिए ऐतिहासिक निर्णय!
  • गढ़वा में जनहित की गूंज: जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी की समीक्षा बैठक में 15 दिनों में समस्याओं के समाधान का आदेश!
  • झारखंड में आदिवासी सिनेमा की धूम: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ‘धरती आबा जनजातीय फ़िल्म फेस्ट 2025’ का किया भव्य उद्घाटन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.