रांची. रामनवमी को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। रांची में शांति व्यवस्था को लेकर एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। मंगलवार को फ्लैग मार्च फिरायलाल चौक से शुरू हुआ, जो सुजाता चौक तक चला।
इस दौरान रांची पुलिस ने इलाके में शांति व्यवस्था बरकरार रखने और पर्व को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।