Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लुगुबुरू महोत्सव में हेमन्त का भावुक संदेश: ‘परंपरा को बचाएं, पर्यावरण रक्षा करें’, शिबू सोरेन की प्रतिमा सौंपी!

3 नवंबर 2025 को बोकारो के धोरोमगाढ़ में समापन, कल्पना सोरेन संग पूजा-अर्चना, हजारों श्रद्धालुओं ने गूंजाया लुगुबाबा का जयकारा।

November 5, 2025
in Jharkhand, Top News
लुगुबुरू महोत्सव में हेमन्त का भावुक संदेश: ‘परंपरा को बचाएं, पर्यावरण रक्षा करें’, शिबू सोरेन की प्रतिमा सौंपी!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय लुगूबुरु घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव- 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
===================
◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी धर्म पत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग पुनाय थान में लुगु बाबा की पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा अर्चना, राज्यवासियों की सुख- समृद्धि खुशहाली एवं शांति की कामना की
==================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा -हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा परिचायक है यह महोत्सव
=================
● यह महोत्सव आगे और भी भव्य और समृद्ध हो, लुगू बाबा से यही कामना है

● सामाजिक व्यवस्था को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने में हम अपने पूर्वजों के योगदान को कभी भूल नहीं सकते

● अबुआ समाज, संस्कृति, परंपरा और रीति- रिवाज को संरक्षित,समृद्ध तथा आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

● पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है_*

● धर्म से हमें सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की ताकत मिलती है

——श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

यह सिर्फ एक महोत्सव नहीं है बल्कि अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति हमारी अटूट आस्था श्रद्धा और भक्ति का परिचायक है। हमें अपनी परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित रखते हुए इसे और मजबूती प्रदान करना है ताकि आने वाली पीढ़ी इससे अवगत रहे और अपनी इन परंपराओं को और आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय लुगूबुरु, घांटाबाड़ी, धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव- 2025 के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी परंपरा और संस्कृति को जितनी अच्छी तरह समझेंगे , उतना ही बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।

  • यहां आने वाले तमाम श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगू बुरु विशेष रूप से संताल समाज के लिए एक ऐसा पवित्र स्थल है , जहां हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले लुगूबुरु, घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव में झारखंड के अलावा देश के अन्य प्रदेशों तथा विदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। वे यहां लुगू बाबा का दर्शन और पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर खुशहाली की कामना करते हैं। यह परंपरा यहां वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी तीन दिनों के इस राजकीय महोत्सव में यहां आये सभी श्रद्धालुओं के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। यह महोत्सव आगे और भी भव्यता को प्राप्त करे और समृद्ध हो, लुगू बाबा के दरबार में हम यही आराधना करते हैं।

  • हमारे पूर्वजों ने जो व्यवस्था बनाई है, उसका पालन करते आ रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगूबुरु संताल समुदाय का एक ऐसा गढ़ है, जहां हमारे पूर्वजों ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसका पालन हम हमेशा से करते आ रहे हैं। संताल समाज को बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने में हम अपने पूर्वजों के योगदान को कभी भूल नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ समाज, संस्कृति, परंपरा और रीति- रिवाज की समृद्ध तथा आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार सदैव से गंभीर रही है।

  • यहां की व्यवस्था को कर रहे हैं बेहतर, श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि लुगूबुरु, घांटाबाड़ी हमारे लिए असीम आस्था का केंद्र है। हर वर्ष यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और लुगू बाबा के दर्शन करते हैं। ऐसे में देश – विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा और सहूलियत देने के लिए यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह तीर्थ स्थल विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

  • दिशोम गुरु के बताये राह पर आगे बढ़ाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन शुरू से ही लुगूबुरु, घांटाबाड़ी के प्रति उनकी असीम आस्था थी। वे हमेशा लुगू बाबा के दरबार में आते थे । लुगूबुरु के प्रति उनकी जो सोच थी। उनका जो मार्गदर्शन मिला था, उसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएं, ताकि यह धरोहर हमारे भावी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का काम हमेशा करता रहे।

  • पर्यावरण को बचाने की आज सबसे ज्यादा जरूरत है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से ही प्रकृति को सुरक्षित और संरक्षित करता आ रहा है। लेकिन, आज विकास की होड़ में जल- जंगल और जमीन खत्म होते जा रहे हैं। यह प्रकृति के लिए बहुत बड़ा खतरा है । अगर पर्यावरण संरक्षण की खातिर आगे नहीं बढ़ेंगे तो इसके खतरनाक परिणाम भुगतान को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा और सिदो- कान्हू जैसे हमारे पूर्वजों ने जल -जंगल और जमीन की खातिर हमेशा संघर्ष करते रहे, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में पर्यावरण को बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर नियम तय कर उसका पालन करने की जरूरत पर जोर दिया।

  • अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन सभी एक- दूसरे से जुड़े हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं, लेकिन सभी एक- दूसरे से जुड़े हैं और एक -दूसरे की परंपराओं और रीति -रिवाजों का सम्मान तथा आदर करते हैं। विभिन्न धर्मो के प्रति हमारी यह सोच हमें विशेष बनाती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि धर्म किसी एक व्यक्ति से नहीं बढ़ता है । धर्म से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को मिल- जुलकर बनाते हैं और उसका पालन करते हैं। धर्म से हमें सामाजिक ताकत मिलती है ।

  • लुगूबुरु में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की स्थापित होगी प्रतिमा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा लुगूबुरु में स्थापित की जाएगी। इस बाबत मुख्यमंत्री ने टेराकोटा शैली में निर्मित स्मृति शेष शिबू सोरेन जी की प्रतिमूर्ति लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव आयोजन समिति को सौंपी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ पुनाय थान में पारंपरिक विधि -विधान के साथ लुगू बाबा की पूजा -अर्चना कर राज्य की सुख- समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। इसके साथ उन्होंने यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, पुलिस महानिरीक्षक, कोयला प्रक्षेत्र श्री सुनील भास्कर, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक श्री आर. टी. पंडियान, टीटीपीएस के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार शर्मा, बोकारो जिला के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव- 2025 आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन, सचिव श्री लोबिन मुर्मू एवं अन्य सदस्यगण तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Posts

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

April 2, 2026
गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

April 2, 2026
मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
Jharkhand

मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

April 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.