Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC का अल्टीमेटम: “सेवा का अधिकार सप्ताह सिर्फ 7 दिन का, अब रोज 3-4 शिविर लगाओ और हर शिविर में सीनियर अफसर मौजूद रहो!”

21 नवंबर 2025: उपायुक्त दिनेश यादव की VC में नया प्लान, 25 दिन से घटकर सिर्फ 21-28 नवंबर, पोर्टल पर नंबर-1 रहने का टारगेट, BDO-CO को अतिरिक्त स्टाफ लगाने का हुक्म!

November 21, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा DC का अल्टीमेटम: “सेवा का अधिकार सप्ताह सिर्फ 7 दिन का, अब रोज 3-4 शिविर लगाओ और हर शिविर में सीनियर अफसर मौजूद रहो!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “सेवा का अधिकार सप्ताह” को सफल बनाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
  • वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सभी शिविर कवर करने का निर्देश
    **************************************

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले ”सेवा का अधिकार सप्ताह” के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त नवीन दिशा-निर्देश के अनुसार यह विशेष अभियान, जो पूर्व में 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाना था, अब केवल 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक ही आयोजित होगा। अवधि कम होने के कारण अब प्रत्येक प्रखंड में प्रतिदिन एक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

उपायुक्त सभी BDO एवं CO को आपसी समन्वय के साथ शिविरों का संपूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवश्यकता पड़ने पर योग्य एवं अनुभवी कर्मियों को अतिरिक्त सहायता के रूप में लगाने की बात कही। उन्होंने ने आज के कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को बधाई दी तथा आगामी कार्यक्रमों को भी बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

  • वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सभी शिविर कवर करने का निर्देश

उपायुक्त श्री यादव ने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सप्ताह भर में प्रत्येक प्रखंड में कई शिविर आयोजित होंगे, ऐसे में सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने हस्तगत शिविरों को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कवर करें।

राज्यस्तरीय पोर्टल के माध्यम से जिले की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले का प्रदर्शन पोर्टल पर उत्कृष्ट बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सुधार एवं प्रयास समय पर सुनिश्चित किए जाएं।

उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि यह अभियान आम नागरिकों को अधिकारों एवं सरकारी सेवाओं से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। अतः सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.