Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची के बस अड्डों का कायाकल्प शुरू: CM हेमन्त का मेगा प्लान, 48.72 करोड़ से ITI-खादगढ़ा-डिपो बनेंगे एयरपोर्ट जैसे शानदार!

08 दिसंबर 2025: आइटीआई बस स्टैंड में कैफेटेरिया-रेस्टोरेंट-डॉरमेट्री, खादगढ़ा में 50 बेड गेस्ट हाउस, पुराना डिपो तोड़कर नया लग्जरी टर्मिनल, टेंडर निकला, जल्द शुरू होगा काम!

December 8, 2025
in Jharkhand, Top News
रांची के बस अड्डों का कायाकल्प शुरू: CM हेमन्त का मेगा प्लान, 48.72 करोड़ से ITI-खादगढ़ा-डिपो बनेंगे एयरपोर्ट जैसे शानदार!
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश, नगर विकास मंत्री ने निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश
  • 48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगे रांची के तीनों बस टर्मिनल
  • आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शहरीकरण के कार्यों में तेजी लाने के क्रम में इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है। इसी क्रम में राजधानी रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनलों, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इस कार्य को आरंभ करने के लिए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर निविदा भी निकाली गयी है। उन्होंने विभागीय प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से निविदा के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया है।

ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दे चुके है।इसमें आइटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है है।
प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने जुडको को निर्देश दिया है कि तीनों बस टर्मिनलों के टेंडर शीघ्र निष्पादन कर कार्य जल्द प्रारंभ किया जाए ताकि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रांची के बस टर्मिनल राज्य में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मॉडल स्टैंडर्ड पर नजर आएंगे। जहां यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

आइटीआई बस स्टैंड बनेगा अत्याधुनिक एवं आकर्षक
वर्तमान में यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं वाले इस बस स्टैंड को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा। यह तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल पर टर्मिनल भवन होगा।बसों के परिचालन के लिए 13 बस वे बनाया जाएगा। 35 बसों के लिए स्टैंड बाई पार्किंग की सुविधा रहेगी I
भूतल पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग प्रवेश द्वार, वातानिकुलित प्रतीक्षालय, कार, फ़ूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय , कैफेटेरिया, ,महिला एवं पुरुष शौचालय ,ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी। प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, 4 डॉरमेट्री, लॉकर युक्त गेस्ट रूम तथा हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रति दिन 416 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है।

  • सरकारी बस डिपो का होगा पुनर्निर्माण एवं जीर्णोधार

साल 1962 से 1970 के बीच बना सरकारी बस डिपो डिपो अब जर्जर अवस्था में है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे 20.19 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा। पुराने भवन को तोड़ कर नया टर्मिनल भवन बनाया जायेगा I
नए भवन में 1771 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 845 वर्गमीटर प्रथम तल में सुविधाएं विकसित होंगी। यहां गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र ,कैंटीन का प्रावधान रहेगा I टर्मिनल बिल्डिंग में ट्रांजिट यात्रियों के लिए डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, प्रतीक्षालय, फूड कियोस्क, शेडयुक्त बस वे, टिकट काउंटर ,परिवहन प्रबंधन कार्यालय, हेल्प डेस्क, 12 फ़ूड कियोस्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, शौचालय तथा स्लाइडिंग गेट, कार व ऑटो स्टैंड जैसी सुविधाएं होंगी। आठ बस वे के जरिये रोजाना लगभग 512 बसों का परिचालन होगा।

  • बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का होगा जीर्णोद्धार

वर्तमान ढांचे को बरकरार रखते हुए बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा बस स्टैंड को 3.76 करोड़ रुपये की लागत से और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।
11.6 एकड़ में फैले इस परिसर में 31 बस वे, 89 बसों व 70 कारों के लिए पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड की डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्टहाउस, हाइमास्ट लाइट, बाउंड्री वाल और महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। टेरेस एरिया की वाटर प्रूफिंग, पुराने टर्मिनल भवन का नया प्लास्टर एवं पेंटिंग, क्षतिग्रस्त टाइल्स का बदलाव, सभी वाटर टैप का परिवर्तन, सीसीटीवी, नए फ़र्निचर दो हाई वालूम, लो स्पीड फैन लगाये जायेंगेI परिसर का लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.