Monday, January 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ऑक्सफोर्ड में झारखंड का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमरविल कॉलेज का दौरा कर जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर गहन चर्चा की – छात्रों ने झारखंड सरकार के साथ सक्रिय सहयोग की इच्छा जताई!

सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल और प्रो. राधिका खोसला ने किया भव्य स्वागत; ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ पर्यावरण नीति, आदिवासी कल्याण और न्यायसंगत परिवर्तन पर सहयोग की संभावनाएं – छात्र-शोधकर्ताओं ने कार्यशाला और नीति संवाद का न्योता दिया

January 25, 2026
in Jharkhand, Top News
ऑक्सफोर्ड में झारखंड का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमरविल कॉलेज का दौरा कर जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर गहन चर्चा की – छात्रों ने झारखंड सरकार के साथ सक्रिय सहयोग की इच्छा जताई!
Share on FacebookShare on Twitter
  • यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया
  • छात्रों और शोधकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ और अधिक सक्रिय सहभागिता में रुचि व्यक्त की
  • एनवायरमेंटल पॉलिसी, क्लाइमेट एक्शन एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में ऑक्सफोर्ड के रिसर्च कम्युनिटी और झारखंड सरकार के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा
    =================

लंदन/रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेंट जॉन्स स्कूल, ऑल सोल्स कॉलेज के बाद यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविल कॉलेज का दौरा किया। मुख्यमंत्री का स्वागत सोमरविल कॉलेज की प्रिंसिपल कैथरीन रॉयल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में किया गया। कैथरीन रॉयल सोमरविल कॉलेज की पूर्व छात्रा, पूर्व ब्रिटिश राजनयिक तथा नाटो की वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी हैं। इस अवसर पर आदिवासी कल्याण, सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, न्यायसंगत परिवर्तन तथा उच्च शिक्षा तक समान पहुँच के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व और कार्यों की सराहना की गई।

इस मौके पर ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की रिसर्च डायरेक्टर, स्मिथ स्कूल ऑफ एंटरप्राइज एंड द एनवायरनमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर एवं सीनियर रिसर्च फेलो प्रो. राधिका खोसला ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संवाद के दौरान पर्यावरण नीति, जलवायु कार्रवाई एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों में ऑक्सफोर्ड के शोध समुदाय और झारखंड सरकार के बीच गहन सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वर्ष 1879 में स्थापित सोमरविल कॉलेज को वैश्विक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के उन प्रारंभिक कॉलेजों में से रहा है, जिसने ऐसे समय में महिलाओं को प्रवेश दिया जब उन्हें विश्वविद्यालय से वंचित रखा जाता था। सोमरविल कॉलेज के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों में यूनाइटेड किंगडम की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (मानद उपाधि प्राप्तकर्ता) तथा विदेश में विधि की शिक्षा प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कॉर्नेलिया सोराबजी शामिल हैं।
सोमरविल कॉलेज में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट भी स्थित है, जिसकी स्थापना वर्ष 2013 में भारत सरकार के सहयोग से की गई थी। यह केंद्र सतत विकास, जलवायु कार्रवाई, सामाजिक न्याय, सुशासन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्रों में कार्यरत भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वानों का एक सशक्त मंच है। वर्तमान में 40 से अधिक भारतीय विद्वान इस केंद्र से जुड़े हुए हैं और सोमरविल कॉलेज में अध्ययन एवं शोध कर रहे हैं।

स्वागत समारोह में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े छात्र, शोधार्थी, भारतीय विद्वान, सिविल सेवक एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे। इनमें झारखंड सरकार के अधिकारी रवि शंकर शुक्ला भी शामिल थे, जो वर्तमान में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं तथा शहरी जल नीति एवं प्रबंधन पर शोध कर रहे हैं।

कॉलेज परिसर में अनौपचारिक संवाद के दौरान छात्रों और शोधकर्ताओं ने झारखंड सरकार के साथ और अधिक सक्रिय सहभागिता में रुचि व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सरकारी कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक नीतियों पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने तथा शासन, नीति निर्माण और क्रियान्वयन के झारखंड अनुभवों पर उन्हें संबोधित करने का आमंत्रण भी दिया।
यह स्वागत समारोह सोमरविल कॉलेज प्रशासन एवं भारतीय छात्र समुदाय द्वारा प्रदर्शित सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक रहा, जिसने ऑक्सफोर्ड और भारत के बीच ऐतिहासिक शैक्षणिक एवं बौद्धिक सेतु को और सुदृढ़ किया।

यह दौरा भारत के साथ सोमरविल कॉलेज के दीर्घकालिक जुड़ाव की पुनः पुष्टि करता है तथा ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के कार्यों और झारखंड राज्य की विकासात्मक, पर्यावरणीय एवं शासन प्राथमिकताओं के बीच स्पष्ट सामंजस्य को प्रदर्शित करता है।

Related Posts

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर गढ़वा में धूमधाम से महासफाई अभियान! मंदिरों से बस स्टैंड तक चमक उठे पर्यटन स्थल – “स्वच्छ पर्यटन, स्वच्छ झारखंड” का जोरदार संदेश!
Jharkhand

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर गढ़वा में धूमधाम से महासफाई अभियान! मंदिरों से बस स्टैंड तक चमक उठे पर्यटन स्थल – “स्वच्छ पर्यटन, स्वच्छ झारखंड” का जोरदार संदेश!

January 25, 2026
गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर गढ़वा में देशभक्ति का जादू! स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल – नृत्य-गीत से गूंजा टाउन हॉल, उपायुक्त ने बच्चों को सराहा और नए ऑडिटोरियम का वादा किया!
Jharkhand

गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर गढ़वा में देशभक्ति का जादू! स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल – नृत्य-गीत से गूंजा टाउन हॉल, उपायुक्त ने बच्चों को सराहा और नए ऑडिटोरियम का वादा किया!

January 25, 2026
ऑक्सफोर्ड में झारखंड का बौद्धिक गौरव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि – ऑल सोल्स कॉलेज दौरा कर नई शैक्षणिक साझेदारी की नींव रखी!
Jharkhand

ऑक्सफोर्ड में झारखंड का बौद्धिक गौरव! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि – ऑल सोल्स कॉलेज दौरा कर नई शैक्षणिक साझेदारी की नींव रखी!

January 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर गढ़वा में धूमधाम से महासफाई अभियान! मंदिरों से बस स्टैंड तक चमक उठे पर्यटन स्थल – “स्वच्छ पर्यटन, स्वच्छ झारखंड” का जोरदार संदेश!
  • गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर गढ़वा में देशभक्ति का जादू! स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल – नृत्य-गीत से गूंजा टाउन हॉल, उपायुक्त ने बच्चों को सराहा और नए ऑडिटोरियम का वादा किया!
  • ऑक्सफोर्ड में झारखंड का नया अध्याय! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमरविल कॉलेज का दौरा कर जलवायु कार्रवाई और सतत विकास पर गहन चर्चा की – छात्रों ने झारखंड सरकार के साथ सक्रिय सहयोग की इच्छा जताई!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.