Tuesday, April 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जमशेदपुर : सीएम हेमंत सोरेन ने TCIL के नए यूनिट का किया शिलान्यास

April 3, 2023
in Jharkhand
hemant soren
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिनप्लेट कंपनी के कोल्ड रोलिंग मिल के नए यूनिट का शिलान्यास किया। उन्होंने टाटा कंपनी के नए यूनिट के लिए भूमि पूजन की। उसके बाद कंपनी के प्रबंधन और अधिकारियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया।

कंपनी प्रबंधन लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री के साथ टिनप्लेट कंपनी के एमडी के अलावा टाटा स्टील के कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि टाटा स्टील में पिछले साल ही टिनप्लेट कंपनी समायोजन किया गया है जिसके तहत यह विस्तारीकरण किया जा रहा है।

पैकजिंग टिन कैन का निर्माण करती है कंपनी

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, टिनप्लेट कंपनी जमशेदपुर में वर्ष 1920 से संचालित है, जो फूड प्रोसेसिंग कंपनियों के लिए पैकजिंग टिन कैन का निर्माण करती है। वर्तमान में कंपनी में संचालित सीआरएम-1 से प्रतिवर्ष 1.80 लाख टन व सीआरएम-2 से 2.0 लाख टन का उत्पादन करती है।

3.20 टन होगी उत्पादन की क्षमता

बाजार में टिन कैन की डिमांड को देखते हुए टिनप्लेट प्रबंधन अपनी वर्तमान उत्पादन क्षमता में विस्तार कर रहा है। इसके लिए प्रबंधन द्वारा सीआरएम-3 प्लांट लाया जा रहा है, जिसकी प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता 3.20 लाख टन होगी। नया प्लांट, पुराने दोनों प्लांट से बड़ा होगा और इसकी उत्पादन क्षमता भी अधिक होगी। कंपनी प्रबंधन की माने तो नए प्लांट में आधुनिक मशीनों के साथ कंटीन्युअस असेंबली लाइन होगी, जिसमें उत्पादन होगा।

नए प्लांट से होगा वाणिज्यिक उत्पादन

सीआरएम-3 के रूप में नया प्लांट को 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद नए प्लांट से वाणिज्यिक उत्पादन होगा। नए प्लांट के उद्घाटन के साथ टिनप्लेट कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग डबल हो जाएगी। कंपनी में लगभग 1000 स्थाई कर्मचारी कार्यरत हैं।

Related Posts

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Jharkhand

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

April 27, 2026
NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jharkhand

NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

April 27, 2026
गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त
Jharkhand

गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

April 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
  • NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.