Monday, February 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!

कृषि, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभागों की विस्तृत बैठक – असंतोषजनक प्रगति पर नाराजगी, अगली बैठक तक 100% उपलब्धि का सख्त आदेश – अधिकाधिक किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

February 16, 2026
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक हुई संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक- 16.02.2026 को उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी (मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता) कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई एवं अगली समीक्षा बैठक तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

उद्यान विभाग के अंतर्गत उद्यान विकास योजनाओं एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण, क्षेत्र विस्तार तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। वहीं पशुपालन एवं गव्य विभाग के अंतर्गत गव्य विकास, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा पशु शेड वितरण योजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लाभुकों के चयन में पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मत्स्य विभाग अंतर्गत तालाब एवं जलाशयों में मत्स्य विकास, मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य बीमा, सब्सिडी योजनाओं तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मत्स्य उत्पादक समूहों को सशक्त बनाने पर बल दिया गया। वहीं सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में गोदाम निर्माण (100 एमटी, 500 एमटी एवं 5000 एमटी क्षमता वाले), उर्वरक अनुज्ञप्ति निर्गत करने की स्थिति तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी) की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि जिले के अधिकाधिक किसान एवं पशुपालक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विद्यासागर सिंह, जिला गव्य विकास पदाधिकारी गिरीश कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर, उपनिदेशक आत्मा योगेंद्र सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा एफपीओ आदि उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!

February 16, 2026
23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026
बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!
Jharkhand

बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कृषि-किसान की फुल स्पीड समीक्षा! उपायुक्त ने सख्ती बरती – बीज, फसल बीमा, KCC, पशुधन योजना से लेकर गोदाम निर्माण तक हर टारगेट पर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में स्कूल से चावल बेचने का खेल बेनकाब! प्रधानाध्यापक निलंबित – उपायुक्त की सख्त कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू, छात्रों के हक की रक्षा में जीरो टॉलरेंस!
  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.