Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

चिनियाँ प्रखंड में आयोजित मेले में 2551 रिक्तियों पर मौके पर साक्षात्कार, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर, आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

February 20, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Share on FacebookShare on Twitter

🔹दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, द्वीप प्रज्वलित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत

🔹जिला नियोजन पदाधिकारी ने रोजगार मेला में आये युवक/युवतियों को दी शुभकामनायें, सभी को स्कील डेवलपमेंट पर फोकस करने की कही बात

🔹चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का किया गया वितरण

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा आज गढ़वा जिले के चिनियाँ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, में दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत्त रूप से रोजगार मेला में आये पांच बेरोजगार युवतियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड राँची के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, गढ़वा के द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 18 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियाँ उपलब्ध कराईं, जिनमें प्रमुख रूप से गढ़वा स्थित जन शिक्षणसंस्थान, एआईएसईसीटी मेगा स्किल, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेस बिरसा स्किल सेंटर, चिनिया, बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, किस्मती कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मेराल, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं। इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पद यथा- Sales Officers, Accountant, Data Entry Operator, Computer Operator, IT Executive, Nursing TUTOR, Clerk, Professor, Lecturer, Mobilizer, Electrician, Security Guard, Trainer, Sewing Machine Operator, Helper, Gardener, Driver, Cook, SO, SFO आदि पदों से संबंधित गढ़वा, पलामु, चतरा, बैंगलोर, हैदराबाद आदि के लिए कुल लगभग 2551 रिक्ति उपलब्ध कराई गई, जिसके विरुद्ध कुल 500+ बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। कुल 121 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर कुल 73 लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किये गयें। योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया।

उक्त रोजगार मेले के दौरान जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि द्वारा मेले में भाग लिए युवक यूवतियों को शुभकामनाएं दी गई एवं रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों युवत्तियों को रोजगार से जोड़ा सके। उन्होंने मेले में आए बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से आप देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाली गई रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठाएं। इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार सृजन हेतु मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

रोजगार मेले में उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां तथा अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026
भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया
Jharkhand

भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.