मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित “झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री रंजीत टोप्पो, सचिव श्री सूरज टोप्पो, संरक्षक श्री सुमित टोप्पो, श्रीमती फूलमनी टोप्पो, श्री मोहन उरांव, श्री पेपला पहान, श्रीमती गुड़िया टोप्पो एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक श्री राजेश कच्छप एवं श्री सुरेश कुमार बैठा भी मौजूद रहे।










