मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre – NIC) के महानिदेशक श्री अभिषेक सिंह, उप-महानिदेशक श्री दीपक कुमार एवं वैज्ञानिक-‘एफ’ श्री ओमेश प्रसाद सिन्हा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई “कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण किया। इस पुस्तक में झारखंड राज्य में NIC द्वारा संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं नवाचारों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।











