Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामनवमी, ईद और सरहुल की पूर्व संध्या पर गढ़वा में शांति का संदेश! उपायुक्त और एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश – “भाईचारे से मनाए त्योहार”

तीनों पर्वों के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, मांस-मदिरा बिक्री बंद, सोशल मीडिया पर पैनी नजर, विद्युत-पेयजल-स्वास्थ्य सेवाएं मुस्तैद – सभी से अपील: अफवाहों से बचें, 112 पर सूचना दें

March 19, 2026
in Jharkhand, Top News
रामनवमी, ईद और सरहुल की पूर्व संध्या पर गढ़वा में शांति का संदेश! उपायुक्त और एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश – “भाईचारे से मनाए त्योहार”
Share on FacebookShare on Twitter

● रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निदेश

● शांति समिति के सदस्यों एवं मीडिया के माध्यम से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दी रामनवमी, ईद एवं सरहुल की शुभकामनाएं, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाने का किया अपील

गढ़वा जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व सम्पन्न कराने को लेकर आज समाहरणालय भवन के सभागार में उपायुक्त गढ़वा, दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत जिले के अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के रूप में विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व संपन्न कराने की बात कही गई। साथ ही ईद एवम सरहुल पर्व को भी शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे से मनाने की बात कही एवं मौके पर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्योहारों की जानकारी दी। सभी ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व के दिनों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना गढ़वा जिला में घटित नहीं हुई है एवं किसी भी त्योहार में हम सभी जाति, धर्म, समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हंसी खुशी से हर पर्व को मनाते आ रहे हैं एवं एक दूसरे के त्यौहारों में आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्यों से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए गढ़वा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया। जिले के फायर स्टेशन को भी अपनी तैयारी मुस्तैद करने को कहा। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत नगर उंटारी एवं मंझिआंव को भी अपने-अपने क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। रामनवमी पर्व के दौरान मांस-मदिरा के बिक्री को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उपरोक्त त्योहारों के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके स्थान पर विभिन्न पारम्परिक वाद्य यंत्रो एवं साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिले के सभी आयोजकों, समितियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की गई की पर्व एवं त्योहार के दौरान निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) का सख्ती से पालन करें। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को आगामी पर्व रामनवमी, ईद एवं सरहुल की शुभकामनाएं दी।

उपरोक्त त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पर्व त्योहार में अशांति अथवा गड़बड़ी फैलाने का कार्य कर सकते हैं, जिसे रोकने की जिम्मेदारी हम सबों की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी किसी असामाजिक तत्वों की जानकारी अथवा अफवाह फैलाने की जानकारी किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी को मिले तो ससमय अपने वरीय पदाधिकारी अथवा निकटवर्ती थाना में संपर्क कर इसकी जानकारी ससमय देना सुनिश्चित करें ताकि उपरोक्त त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की बात कही। उन्होंने त्योहारों के दौरान कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उसे प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि ना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान प्रशासन के साइबर सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार द्वारा बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले मंगला जुलूस एवं रामनवमी के जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित रहेगी, जिसमें बड़ी वाहनों का प्रवेश शहरों में प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील किया। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी को त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व को चिन्हित करने एवं पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान सक्रिय होकर पेट्रोलिंग, धारा 107 के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य विषयों को लेकर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए गयें। उन्होंने पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने को कहा जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से उन्होंने आमजनों से अपील किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर टोल फ्री नंबर 112 डायल कर पुलिस प्रशासन को सूचना जरूर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर इस निमित्त विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र में अनुमण्डल, प्रखण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक कर संवेदनशील स्थलों पर संबंधित ग्राम के गणमान्य व्यक्ति, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग करने को कहा गया। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, अध्यक्ष नगर परिषद गढ़वा आशीष कुमार सोनी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा, नगर पंचायत मंझिआंव/श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी, गढ़वा जिला, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, विभिन्न प्रखण्डों के जन प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया रिश्तों का दायित्व! हटिया विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही के विवाह आशीर्वाद समारोह में शामिल हो नवदंपति को दिया विशेष आशीर्वाद
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया रिश्तों का दायित्व! हटिया विधायक नवीन जायसवाल की बेटी माही के विवाह आशीर्वाद समारोह में शामिल हो नवदंपति को दिया विशेष आशीर्वाद

March 19, 2026
धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती! कालाबाजारी और टैंपरिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – उपायुक्त ने कहा: “अनियमितता बर्दाश्त नहीं”
  • महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण में बिहार-झारखंड का मजबूत सेतु! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण समिति ने की खास मुलाकात – दोनों राज्यों की समितियों में अनुभवों का आदान-प्रदान
  • मझिआँव नगर पंचायत में नई शुरुआत! नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी और सभी पार्षदों ने ली शपथ – उपाध्यक्ष पद पर सुमन विश्वकर्मा की जीत, उपायुक्त ने दिया विकास का आह्वान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.