- 10 अप्रैल की जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित
गढ़वा। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम, जो उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश यादव की अध्यक्षता में प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही यह आश्वस्त किया गया है कि जनसुनवाई कार्यक्रम की नई तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी।
जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे धैर्य बनाए रखें एवं आगामी सूचना पर ध्यान दें, ताकि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को निर्धारित समय पर उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।










