Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जगरनाथ महतो की याद में नहीं थम रहे आंसू, कहा- टाइगर अभी जिंदा है

April 6, 2023
in Jharkhand, Top News
जगरनाथ महतो की याद में नहीं थम रहे आंसू, कहा- टाइगर अभी जिंदा है
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन चेन्‍नई में इलाज के दौरान हुआ। वह काफी लंबे वक्‍त से बीमार चल रहे थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। नेता, मंत्री से लेकर आज जनता भी अपने टाइगर की याद में आंसू बहा रहे हैं।

राज्‍य के मुखिया मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है, अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की।

टाइगर हमेशा जिंदा था और जिंदा रहेगा- बन्ना गुप्ता

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। उन्‍होंने अपने शोक संदेश में लिखा है, आज हम सभी ने अपना अभिभावक, झारखंड ने एक आंदोलनकारी और राज्य की जनता ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया।उन्होंने एक अभिभावक के रूप में हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया, कोरोना काल में उनके कार्य कुशलता ने हम सभी को प्रोत्साहित किया, खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और लड़ाई लड़ते रहे, आज भले ही वे मौत से हार गए, लेकिन टाइगर हमेशा जिन्दा था जिन्दा रहेगा अपने कर्मों से।

वह आगे लिखते हैं, झारखंड आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। राज्य की जनता की सेवा के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। अलविदा जगरनाथ दा।

बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिखा, झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्य के आंदोलन में थी महत्वपूर्ण भूमिका- अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताते हुए लिखा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री ‘टाइगर’ जगरनाथ महतो के निधन का बुहत ही दुःखद समाचार मिला। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और चाहनेवालों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति!

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि श्री जगरनाथ महतो जी के निधन की सुचना सुन बहुत दुःखी हूँ। मैं बाबा से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूँ और उनके परिवार के प्रति शोक संदेश प्रकट करता हूँ।

झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने लिखा है, शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन की सूचना पाकर स्तब्ध हूं। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। श्री जगरनाथ महतो बड़े भाई समान थे। आप बहुत याद आएंगे जगरनाथ दा। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!

झारखंड विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने शिक्षा मंत्री माननीय जगरनाथ महतो जी के निधन की दुखद सूचना पाकर स्तब्ध हूं। आज हम सबों ने एक आंदोलनकारी , जुझारू , कर्मठ और जनप्रिय नेता को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झामुमो के राजमहल से सांसद विजय हांसदा लिखते हैं, झारखंड आंदोलन के नायक रहे, हम सबके अभिभावक, झारखंड के शिक्षा मंत्री टाइगर जगरनाथ महतो जी का निधन अत्यंत दुरूखद है। उनके निधन से झामुमो परिवार, सरकार और राज्य में जो शून्यता आई है, उसे भरना मुश्किल है। यह हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा उनके परिजनों को संबल दें। ॐ शांति।

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का चेन्नई में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Related Posts

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.